,

होमगार्ड बहाली में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा संपन्न

JP Bharat Shareधनबाद : बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत शनिवार को धनबाद शहरी गैर-तकनीकी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए पूरे आयोजन की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा…

JP Bharat Share

धनबाद : बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत शनिवार को धनबाद शहरी गैर-तकनीकी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।

प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए पूरे आयोजन की सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन पूरी तरह योग्यता और शारीरिक क्षमता के आधार पर ही किया जाएगा।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की गहन जांच भी की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और चिकित्सा टीम मौजूद रही। भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं ट्रैक पर समय-समय पर पानी का छिड़काव भी किया गया, ताकि किसी को असुविधा न हो।

👉 प्रशासन का कहना है कि पूरी बहाली प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports