धनबाद : टाटा की प्रीमियम एथनिक ब्रांड तनाएरा ने आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए ‘इनाया’ नाम से साड़ियों का नया समकालीन कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन खास तौर पर उन महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो हर अवसर पर स्टाइल, सहजता और आत्मविश्वास के साथ अलग पहचान बनाना चाहती हैं। ‘कभी एक जैसी न दिखें’ थीम पर आधारित इस कलेक्शन की शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है।
कंपनी के अनुसार, इनाया कलेक्शन में हल्के और फ्लोई फैब्रिक का उपयोग किया गया है, जिससे साड़ियां पहनने में आरामदायक होने के साथ आकर्षक और प्रीमियम लुक भी प्रदान करती हैं। यह कलेक्शन छोटे पारिवारिक समारोहों, प्री-वेडिंग फंक्शन, सामाजिक आयोजनों और खास अवसरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
प्रकृति और ब्रह्मांड की अनंत गति से प्रेरित इस कलेक्शन में अमूर्त पुष्प डिज़ाइन, बदलती आकृतियां और ज्यामितीय पैटर्न का विशेष उपयोग किया गया है। रंगों का चयन सुबह की कोमलता, शाम की गहराई और खिले फूलों की प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित बताया गया है, जो इसे खास आकर्षण देता है।
लॉन्च के मौके पर तनाएरा के रिटेल हेड अनिरबन बैनर्जी ने कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में अवसर आधारित परिधानों की हिस्सेदारी लगभग 60 से 70 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं ऐसे परिधान पसंद करती हैं, जो उनके व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति को दर्शाएं। इसी सोच के साथ इनाया कलेक्शन तैयार किया गया है, ताकि महिलाएं हर जश्न में नए अंदाज और आत्मविश्वास के साथ नजर आ सकें।
गर्मी के शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ‘द वैली ऑफ फ्लावर्स’ और ‘रास’ कलेक्शन भी बाजार में उतारे हैं। ग्राहक इन कलेक्शनों को तनाएरा स्टोर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
















