,

गोमिया के मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मिले आजसू नेता, कई मामलों में हस्तक्षेप की मांग

JP Bharat Shareरांची: आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत झारखंड से जुड़े कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आजसू के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो, विधायक तिवारी महतो सहित अन्य नेता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कथारा और आसपास के क्षेत्रों में सीसीएल…

JP Bharat Share

रांची: आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत झारखंड से जुड़े कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आजसू के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो, विधायक तिवारी महतो सहित अन्य नेता शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कथारा और आसपास के क्षेत्रों में सीसीएल की खदानों एवं झरियों में आग की स्थिति का मुद्दा उठाया। नेताओं के अनुसार, इससे कोयला और संपत्ति को नुकसान होने की आशंका है। वहीं पलानी गांव में पिछले 15 दिनों से मिथेन गैस रिसाव के कारण आग लगे होने का दावा करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।

आजसू नेताओं ने आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन, ओएनजीसी, जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से इन समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा विनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय की आउटसोर्सिंग टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता की जांच, गोमिया के ढंडे क्षेत्र में पुल बहने की घटना की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व संवेदकों पर कार्रवाई की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रखी गई। बोकारो नदी पर बने निम्नस्तरीय पुल की समस्या को भी उठाया गया।

विधायक तिवारी महतो ने राधा गोविंद विश्वविद्यालय में कथित डिग्री घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बीएड समेत अन्य पाठ्यक्रमों की कथित फर्जी डिग्री जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सभी मामलों में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। हालांकि, उठाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति संबंधित विभागों की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports