, ,

कतरासगढ़: कतरास कॉलेज की समस्याओं को लेकर चितरंजन कुमार सिंह ने सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन

JP Bharat Shareकतरासगढ़ : कतरास कॉलेज में साफ-सफाई, कक्षाओं के नियमित संचालन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बीबीएमकेयू बाघमारा विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज परिसर की गैलरी और आसपास उगी झाड़ियों व जंगल की सफाई…

JP Bharat Share

कतरासगढ़ : कतरास कॉलेज में साफ-सफाई, कक्षाओं के नियमित संचालन और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बीबीएमकेयू बाघमारा विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज परिसर की गैलरी और आसपास उगी झाड़ियों व जंगल की सफाई कराने, सभी कक्षाओं एवं कॉलेज हॉल की नियमित सफाई, पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने तथा प्रथम तल पर स्थित कमरे की साफ-सफाई कराकर वहां दोबारा कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की मांग की गई।

इसके अलावा कॉलेज में उपलब्ध कंप्यूटरों का विद्यार्थियों के हित में बेहतर उपयोग, ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा विकसित करने, ई-लाइब्रेरी और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। छात्र नेता ने कहा कि कॉलेज में मौजूद संसाधनों का सही तरीके से उपयोग होने से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के बाद कॉलेज में साफ-सफाई, आवश्यक रख-रखाव और अन्य जरूरी कार्य शुरू कराए जाएंगे।

चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि कतरास कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज परिसर में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण के साथ उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग होना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राचार्य के आश्वासन के अनुसार दुर्गा पूजा के बाद मांगों पर काम शुरू होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed