jharkhand 8 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात की भी चेतावनी

JP Bharat Shareरांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 8 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान…

JP Bharat Share

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 8 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

जिलावार भारी बारिश का अलर्ट:

  • 4 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो।
  • 5 अगस्त: देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां।
  • 6 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी।
  • 7 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी।
  • 8 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला।

मौसम विभाग ने 4 से 8 अगस्त के बीच पूरे राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण नहीं लेने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

पिछले 24 घंटों में गोड्डा में सबसे अधिक 175.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बहरागोड़ा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 4 अगस्त तक राज्य में सामान्य से करीब 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश से इस कमी के कुछ हद तक पूरा होने की संभावना जताई गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports