भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए धनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक के जरिए डेटा संग्रह पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पूर्वी टुंडी (धनबाद) :
जनगणना 2027 के प्रथम चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
यह प्रशिक्षण प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया है, जो तीन दिवसीय गैर-आवासीय कार्यक्रम है।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की बारीकियों, तकनीकी पहलुओं और डिजिटल डेटा संग्रह की प्रक्रिया से अवगत कराना है।
डिजिटल इंडिया पहल के तहत इस बार जनगणना में तकनीकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा।
प्रशिक्षण को चार अलग-अलग बैचों में बांटा गया है और फिलहाल मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगणक और पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। उन्हें गणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मोबाइल ऐप और अन्य डिजिटल टूल्स के माध्यम से सही और सटीक डेटा एंट्री करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि जनगणना प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन तरीके से पूरी हो सके।
अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल:
“जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक होगी।”
ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















