लोयाबाद (धनबाद): काली पूजा एवं छठ महापर्व को देखते हुए लोयाबाद 3 नंबर स्थित प्राचीन काली मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान उप महापौर के सौजन्य से पूर्व पार्षद महावीर पासी की देखरेख में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान मंदिर जाने वाले मुख्य रास्ते की सफाई कराई गई, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। इसके साथ ही लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराया गया।
स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होने से रात के समय मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है।
















