,

लोयाबाद कांड को लेकर गरमाई सियासत, रजनी रवानी के समर्थन में सड़क पर उतरा आजसू

JP Bharat Shareटुंडी (धनबाद): धनबाद के चर्चित लोयाबाद प्रकरण को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आजसू नेत्री रजनी रवानी को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजे जाने के विरोध में टुंडी में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।…

JP Bharat Share

टुंडी (धनबाद): धनबाद के चर्चित लोयाबाद प्रकरण को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। आजसू नेत्री रजनी रवानी को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजे जाने के विरोध में टुंडी में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

टुंडी थाना मोड़ से निकाले गए करीब एक किलोमीटर लंबे मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में जलती मशालें लेकर शामिल हुए। इस दौरान पूरा इलाका सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने रजनी रवानी की गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल रिहाई की मांग की।

प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तिवारी महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और राज्य में गुंडाराज कायम हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मांडू विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रजनी रवानी मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया तो आजसू पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि टुंडी का यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।

मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे किसी भी प्रकार की पुलिसिया तानाशाही के सामने झुकने वाले नहीं हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने में संतोष कुमार महतो, भास्कर ओझा, रामचंद्र राणा, प्रेम किशन सिन्हा, सोनू मंडल, मिथुन मंडल, परितोष चौधरी, पप्पू मंडल, करण महतो, पवन पांडेय तथा सोनाराम महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports