सिंदरी: मुकुंदा निवासी सुमंतो चटर्जी (मिट्ठू) की पत्नी स्वर्गीय रीता चटर्जी के श्राद्धकर्म में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उनके आवास पहुंचे। विधायक ने स्वर्गीय रीता चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
















