,

रघुनाथपुर पंचायत भवन में ऑन-द-स्पॉट बने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र, छात्र-छात्राओं को मिली बड़ी राहत

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): अंचल कार्यालयों के चक्कर, लंबी कतारों और दस्तावेज़ बनवाने में होने वाली देरी से अब छात्र-छात्राओं और युवाओं को राहत मिलने लगी है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में मंगलवार को रघुनाथपुर पंचायत भवन में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): अंचल कार्यालयों के चक्कर, लंबी कतारों और दस्तावेज़ बनवाने में होने वाली देरी से अब छात्र-छात्राओं और युवाओं को राहत मिलने लगी है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में मंगलवार को रघुनाथपुर पंचायत भवन में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया, जहां पात्र आवेदकों को ऑन-द-स्पॉट जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होते ही प्रमाण पत्र तत्काल प्रिंट कर आवेदकों को सौंप दिए गए। हाथों-हाथ प्रमाण पत्र मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जिला प्रशासन द्वारा 3 अगस्त से 7 अगस्त तक जिले की सभी पंचायतों में इस विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा आवश्यक प्रमाण पत्र एक ही स्थान पर त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है।

रघुनाथपुर पंचायत भवन में आयोजित शिविर के दौरान अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी विजय राम और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र कुमार ने प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच की। दस्तावेज सही पाए जाने पर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किए गए। पूरे शिविर के दौरान अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर प्रक्रिया की निगरानी करते रहे, ताकि कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासन का कहना है कि इस पहल से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, नामांकन और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनका समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे।

शिविर के दौरान रघुनाथपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप बास्की भी मौजूद रहे। स्थानीय छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी कदम बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports