,

उज्बेकिस्तान में चमकीं कुमारधुबी की दो बेटियां, किकबॉक्सिंग विश्व कप में जीता कांस्य पदक; धनबाद का बढ़ाया मान

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के कुमारधुबी की दो बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन किया है। चिरकुंडा निवासी जगमोहन सिंह की बेटियां राजदीप कौर और मनदीप कौर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के कुमारधुबी की दो बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन किया है। चिरकुंडा निवासी जगमोहन सिंह की बेटियां राजदीप कौर और मनदीप कौर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

दोनों बहनों की इस उपलब्धि पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह उनके आवास पहुंचीं और खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार से मुलाकात कर बधाई दी। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है।

दोनों बहनों की सफलता से क्षेत्र में खुशी

राजदीप कौर और मनदीप कौर की अंतरराष्ट्रीय सफलता से कुमारधुबी और चिरकुंडा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports