दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नोपहाड़-सराईबिन्धा मार्ग पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सिमल की 4 बोटा लकड़ी और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी ले जा रहे लोग लकड़ी और मोटरसाइकिलें छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वन कर्मियों ने सभी जब्त सामान को शिकारीपाड़ा वन परिसर पहुंचा दिया।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
















