झरिया (धनबाद) : झरिया में बीसीसीएल प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। बस्ताकोला एरिया संख्या 9 स्थित भगतडीह विकास भवन के सामने जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) द्वारा एक दिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरना का नेतृत्व संघ के महामंत्री Abhishek Singh ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने, शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। नारेबाजी करते हुए मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।
अभिषेक सिंह ने कहा कि कंपनी में नियमों की अनदेखी की जा रही है और प्रबंधन मजदूरों के बजाय ठेकेदारों के हित में फैसले ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि “समान काम के लिए समान वेतन” और बेहतर मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित नहीं की गईं, तो यह आंदोलन कोल इंडिया के अन्य क्षेत्रों तक फैलाया जाएगा।
धरना के बाद कोयला क्षेत्र में श्रमिक असंतोष बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















