धनबाद में लायंस क्लब ऑफ धनबाद द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण सेवा सप्ताह का समापन रविवार को सामाजिक सेवा कार्यों के साथ किया गया। 18 से 26 अप्रैल तक चले इस अभियान के अंतिम दिन क्लब के सदस्यों ने बैंक मोड़ स्थित पुराने सरकारी कुएं की सफाई कर उसमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
यह कुआं क्षेत्र का काफी पुराना जल स्रोत है, जो वर्षों से आसपास के दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों की प्यास बुझाता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कुआं कभी सूखा नहीं और आज भी उपयोग में है।
लायंस क्लब के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप सुभीकि, सचिव लायन शेखर प्रसाद, लायन इंदू मैत्रा, लायन प्रेम प्रकाश गंगेसरिया, लायन प्रज्ज्वल भट्टाचार्य सहित कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:-धनबाद में IPL फैन पार्क का जलवा: गोल्फ ग्राउंड बना मिनी स्टेडियम
















